अर्जुन मुंडा ने खूंटी से किया नामांकन, बाबूलाल और सुदेश महतो हुए शामिल, राजनाथ सिंह ने सभा कर कांग्रेस पर बोला हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 23, 2024

अर्जुन मुंडा ने खूंटी से किया नामांकन, बाबूलाल और सुदेश महतो हुए शामिल, राजनाथ सिंह ने सभा कर कांग्रेस पर बोला हमला

खूंटी: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को खूंटी संसदीय सीट केे लिए नामांकन दााखिल किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और पूर्व केंद्रीय मंत्री करिया मुंडा भी मौजूद थे।

Joba Majhi ने किया सिंहभूम से नामांकन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन रही मौजूद
नीलकंठ मुंडा के साथ किया रोड़ शो

नामांकन दाखिल करने के बाद अर्जुन मुंडा ने कचहरी मैदान खूंटी से पतरा मैदान तक रोड़ शो किया जिसमें विधायक और पूर्व मंत्री नीलकंठ मुंडा भी शामिल रहे। नीलकंठ मुंडा से दो दिन पहले अर्जुन मुंडा ने उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। माना जा रहा था कि दोनों नेताओं के बीच जो दूरी है वो मिट गई है, इसलिए 5 साल बाद अर्जुन मुंडा नीलकंठ मुंडा से मिलने गए है। नीलकंठ मुंडा के भाई कालीचरण मुंडा खूंटी से ही कांग्रेस के उम्मीदवार है जिन्होने मंगलवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने से पहले अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्नी के साथ सोनमेर मंदिर और अमरेश्वर धाम जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया था। सोमवार को अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर जाकर अपनी मां का आशीर्वाद लिया था।

See also  नये हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालक हड़ताल पर, झारखंड में गहरा सकता है रसोई गैस का संकट

road show

राजनाथ ने समर्थन में की सभा

अर्जुन मुंडा के नामांकन के बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा के लिए वोट मांगा और खूंटी सीट पर जीत का दावा किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि “हम हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं करते लेकिन कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बांटकर राजनीति की है। देश की सामाजिक समरसता को तारतार कर दिया है। देश में जो गरीब हो उसकी मदद की जानी चाहिए चाहे वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो या कोई भी हो…ये देश को कहां ले जाना चाहते हैं?”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now