सिमडेगा में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, कोलेबिरा स्थित बाघचंडी मंदिर को बनाया निशाना

सिमडेगा में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, कोलेबिरा स्थित बाघचंडी मंदिर को बनाया निशाना

सिमडेगाः जिले के कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के काल्हाटोली स्थित बाघचंडी मंदिर में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी रविवार की सुबह उस समय हुआ जब रोजाना की तरह पुजारी पंचम सिंह मंदिर पहुंचे और देखा कि अज्ञात लोगों ने मुख्य दरवाजा तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2025 10 05 at 08.25.41 084d2829

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर JMM-RJD की बैठक 6 अक्टूबर को, सुदिव्य सोनू और विनोद पांडे को मिली जिम्मेदारी
असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर के कई सामानों को क्षतिग्रस्त किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंचम सिंह ने बताया कि मंदिर से दूर नीचे त्रिशूल को फेंक दिया गया। मंदिर के उपर और अंदर मौजूद लाईटों को तोड़ दिया गया, अगरबत्ती स्टैंड को पलट दिया गया। यहीं नदी मंदिर के म्यूजिक सिस्टम को भी तोड़ दिया गया है। तोड़फोड़ के पीछे शरारतीतत्वों का मकसद क्या था ये पता नहीं चल पाया है। इस मामले में मुख्य पुजारी ने पुलिस को सूचना दी है अब पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि इस तोड़फोड़ के पीछे कौन शामिल है और ऐसा करने के पीछे उसका क्या मकसद था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now