कानपुर आईआईटी में फिर दरिंदगी, महिला सहकर्मी से रेप, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः कानपुर आईआईटी में शोध छात्रा के साथ गर्ल्स हॉस्टल में बलात्कर और एमएमएस बनाने के बाद एक और रेप का मामला सामने आया है। अबकी बार संस्थान के कर्मचारी ने अपने साथ प्रोजेक्ट में काम करने वाली महिला कर्मी को शादी का झांसा देकर शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत पर आईआईटी की आंतरिक कमेटी जांच कर रही है।

कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी इंदौर निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस छानबीन जुटी है। लड़की नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली है। इंदौर निवासी शुभम मालवीय आईआईटी के सी थ्री आई लैब में कई सालों से काम कर रहा है। वहां पर पीड़िता भी काम करती है। दोनों एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

महाकुंभ: भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि, 60 हैं घायल, मृतकों में पलामू की एक महिला

महिला कर्मचारी ने पहले आईआईटी की आंतरिक कमेटी और फिर कल्याणपुर थाने में शिकायत की। जांच पूरी होने से पहले ही महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आईआईटी पहुंचकर छानबीन भी की। कर्मचारियों से पूछताछ की। पीड़ित महिला का बयान भी दर्ज किया। इसमें महिला ने अपने साथ घटित हुए पूरे घटनाक्रम को बयां किया। उसने बताया कि सहकर्मी ने उसका फायदा उठाकर कई बार यौन उत्पीड़न किया।

आईआईटी की महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट कल्याणपुर थाने में कई दिन पहले ही दर्ज हो चुकी है। इसके बावजूद जब इंस्पेक्टर से मामले की जानकारी की गई तो वह सिरे से नकार गए। फोन पर पूछने पर बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। पूछकर बताता हूं। फिर उन्होंने फोन उठाना ही बंद कर दिया।

इससे पहले कानपुर आईआईटी में शोध छात्रा के साथ गर्ल्स हॉस्टल में बलात्कर और एमएमएस बनाने का मामला सामने आया था। इसमें एसीपी मोहिसन पर आरोप लगा है। आईआईटी में हुए यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस की जांच लटकने के बाद छात्रा हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल करेगी ताकि एसीपी मोहसिन खान का स्टे खारिज कराया जा सके। इसके लिए छात्रा ने कई अधिवक्ताओं से संपर्क किया है। वह वापस अपने घर से आईआईटी लौट आई है।

हेमंत सोरेन कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, उच्च शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now