पति से नाराज पत्नी ने मायके बुलाकर कुत्ते से कटवाया, अस्पताल में चल रहा हैं इलाज

पति से नाराज पत्नी ने मायके बुलाकर कुत्ते से कटवाया, अस्पताल में चल रहा हैं इलाज

हजारीबागः पति से नाराज पत्नी ने पति रोहित जैन को अपने मायके बुलाकर उस पर पालतू कुत्ता जर्मन शेफर्ड से हमला करवा दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उसकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।यह घटना हजारीबाग के मटवारी स्थित कृष्णापुरी कॉलोनी की है।

रांची में कफ सीरप के लिए डॉक्टर की हत्या, गांव वालों ने एक आरोपी वारिस अंसारी को पकड़ा
घायल पति रोहित जैन त्रिवेणी सैनिक कोल माइंस में एकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि उनका विवाह 24 जनवरी 2025 को पीएनबी रोड की रूपा अग्रवाल से हुआ था। शादी के समय से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा है। आठ नवंबर को ससुराल में कुछ गेस्ट आये थे। उसी से मिलने गया था। रात में ससुराल में रुक गया। सुबह नाश्ता करने के बाद पत्नी से कहा कि सोने के जेवर के स्थान पर आर्टिफिशियल जेवर पहनो। इसी बात को लेकर उससे विवाद हो गया। इसके बाद उसने कुत्ते से कटवा दिया।

अंबा प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें, 48 लाख रुपया गबन मामले में क्लीनचिट मिलने के खिलाफ कोर्ट पहुंचे शिकायतकर्ता

रविवार, 09 नवंबर 2025 को स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर जान से मारने का प्रयास किया तथा उनके ऊपर पालतू कुत्ते से हमला करवाया, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में काटने के निशान आ गए। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने लोहसिंघना थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने आशंका जताई है कि ससुराल पक्ष के लोग भविष्य में भी उनके ऊपर हमला कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं कि तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

आदिवासी महिलाओं ने अधिकारी के पैर पर गिरकर मांगी मदद, मैडम कुछ कीजिये नहीं जो जान दे देंगे..
दोषियों पर कार्रवाई की जाएगीः थाना प्रभारी
पीड़ित के पिता मनोज जैन इस घटना के बाद बेहद चिंतित हैं और वह अपने बेटे के इलाज में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी द्वारा पति पर कुत्ते से हमला करवाना सारी सीमाओं को लांघ देने के बराबर है। इस संबंध में लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now