ओडिशा के राउरकेला में इंडिया वन एयर का विमान क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 10, 2026

ओडिशा के राउरकेला में इंडिया वन एयर का विमान क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

डेस्कः ओडिशा के राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा इंडिया वन एयर का 9-सीटर चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। विमान में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे।यह विमान इंडिया वन एयर का था, जो राउरकेला से उड़ान भरने के बाद 10-15 किलोमीटर की दूरी पर हादसे का शिकार हो गया। पायलट को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कुल छह लोग घायल हुए हैं। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया, जिससे सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

केसी त्यागी की जेडीयू से होगी छुट्टी, JDU प्रवक्ता ने क्लीयर किया स्टेंड
भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा 9 सीटों वाला यह विमान, कथित तौर पर टेक-ऑफ के लगभग 10 किलोमीटर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान को दोपहर 1:15 बजे राउरकेला में लैंड करना था, लेकिन इसके बजाय उसने जाल्दा के पास इमरजेंसी लैंडिंग की।

 

ईरान की राजधानी तेहरान में भारी बवाल, खामेनेई की क्रूर सेना ने बिछाई लाशें, अब तक 217 मौत
विमान में कुल 6 लोग थे सवार
विमान में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें कैप्टन नवीन कडंगा और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव शामिल हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पटना के मनेर में सर्राफा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, चिल्लाता रहा पप्पू भईया, CCTV में कैद हुई वारदात
क्रैश होने के बाद बचाव अभियान में तीन फायर ब्रिगेड की टीमें लगी हुई थीं। जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी बचाव अभियान में मदद की। यही वजह है कि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

See also  पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now