झारखंड में करंट लगने से हुई हथिनी की मौत, बिजली के पोल में रगड़ रही थी शरीर

चिनियां थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क चपकली मोड़ स्थित कारी-माटी जंगल के निकट रविवार के अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। चिनियां के जगलों में विचरण कर रहे हाथियों के झुंड में शामिल एक हथिनी की 11, हजार वोल्ट के बिजली की तार की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की रात चिनियां थाना क्षेत्र के चपकली गांव में 25-30 की संख्या में हाथियों का झुंड गांव में देखा गया था। ग्रामीणों की मानें तो गांव से निकलकर वापस जंगल की ओर बढ़ते समय झुंड में चल रही एक हथिनी सड़क के निकट 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल में सटकर अपने शरीर को रगड़ रही थी।

कैमरून में फंसे हजारीबाग-गिरिडीह के 5 मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार

इसी बीच पोल में लगा हुआ क्लैंप टूट कर नीचे आ गया। जिसके संपर्क में हथनी का सिर आग गया। इस घटना में हथिनी की करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना फैलते ही रविवार की सुबह आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े। हथनी की इस मौत पर उपस्थित लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया।

SC/ST कोटा वाली नौकरियों का बड़ा हिस्सा क्रीमी लेयर वाले पा जाते हैं, इसी वर्ग के गरीब रह जा रहे: CJI गवई

इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। इस घटना को लेकर प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार ने बताया कि ग्रामीण की सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां एक मृत हथिनी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण 11,000 वोल्ट के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आना प्रतीत होता है। इस घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। इसकी जांच में डॉक्टर की टीम भी पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हथिनी की मौत के स्पष्ट कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल को सलामी देते ही टूट गईं पत्नी अफशां, भावुक कर देने वाला वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now