रांची में स्कूल की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, मलबे में फंसा एक शख्स

रांची में स्कूल की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, मलबे में फंसा एक शख्स

रांचीः राजधानी रांची में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां स्कूल की छत गिर जाने से एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई है, जबकि एक छत के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। फंसे हुए को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कोडरमा में चलती क्लास में गिरी स्कूल की छत, हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल
मामला रांची के पिस्का मोड़ का है। यहां लगातार बारिश के कारण एक स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने के कारण एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक उसी मलबे के नीचे दब गया। फंसे हुए शख्स को बचाने के लिए प्रयास जारी है।

कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने नामकुम CO पर फेंका कागज, रांची स्मार्ट सिटी की जमीन के म्यूटेशन का विरोध
इस मामले की जानकारी देते हुए सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा शुक्रवार को गिर गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति स्कूल की छत के मलबे में फंसे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा बुजुर्ग व्यक्ति भारी बारिश के बीच सरकार स्कूल के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

ट्रेन की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत, झारखंड में रेल सेवा हुई प्रभावित

इस मामले पर रांची पुलिस की ओर से कहा गया है कि रांची के पिस्का मोड़ इलाके में एक खाली पड़े स्कूल का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों ने रात में इस खाली पड़ी इमारत में शरण ली थी। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय इमारत के अंदर तीन लोग मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now