डुमरी में सुखराम महतो की मौत के बाद हो रहे प्रदर्शन के बीच आरोपी BDO अन्वेषा ओना गई छुट्टी पर, परिजनों के साथ जयराम महतो बैठे धरने पर

डुमरी में सुखराम महतो की मौत के बाद हो रहे प्रदर्शन के बीच आरोपी डुमरी DDO अन्वेषा ओना गए छुट्टी पर, परिजनों के साथ जयराम महतो बैठे धरने पर

गिरिडीहः डुमरी में पंचायत सेवक सुखराम महतो की मौत के बाद आक्रोश और तनाव बना हुआ है। परिजनों के साथ जेएलकेएम और आजसू के समर्थक धरने पर बैठे हुए है। डुमरी विधायक जयराम महतो और आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी भी मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन पर बैठे हुए और प्रशासन से उनकी धरना-प्रदर्शन खत्म करने को लेकर बीतचीत चल रही है।

गिरिडीह के डुमरी में पंचायत सचिव के शव को लेकर प्रदर्शन, जयराम महतो के साथ प्रशासन की बातचीत
इसी बीच एक खबर ये आई है कि इस मामले में आरोपी डुमरी बीडीओ अन्वेषा ओना छुट्टी पर चली गई है। 14 जून से लेकर 20 जून तक वो आकस्मिक अवकाश पर चली गई है उनकी जगह शशि भूषण वर्मा को डुमरी की जिम्मेदारी दी गई है। एक तरफ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग हो रही है दूसरी ओर बीडीओ के छुट्टी पर चले जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।

WhatsApp Image 2025 06 16 at 12.01.30 fdc8b5ae

भ्रष्टाचार के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए पंचायत सेवक सुखराम महतो, BDO समेत चार पर लगाया था आरोप
सुखराम महतो ने मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित होकर कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में बीडीओ अन्वेषा ओना, PMAY B.C डुमरी अजय कुमार, राजेगार सेवक, लक्ष्मणटुंडा अनिल कुमार साव और मुखिया पति, बलथरिया प्रमेश्वर नायक के खिलाफ सुखराम के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now