अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने बाबा साहब को किया याद, लोकतंत्र बचाने के बहाने बीजेपी पर बोला हमला

रांची : संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने आवास पर बाब साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन ने बाबा साहेब को याद करते हुए अपने लोकतंत्र बचाने की बात करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला किया।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय एवं समाज सुधार के प्रणेता, भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर सरायकेला- खरसावां के आदित्यपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का सौभाग्य मिला।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई विपक्षी दलों की सरकारों को कुचलने का प्रयास कर रही तानाशाही के इस दौर में, बाबा साहेब के क्रांतिकारी विचार हमें लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट करेंगे।

जय भीम !
जय झारखंड !!

cm
कल्पना सोरेन ने बाबा साहब को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संविधान हमारी ताकत है!
संविधान हमारा स्वाभिमान है!

देश को संविधान रूपी महान ग्रंथ देने वाले संविधान निर्माता, सामाजिक समता और सामाजिक न्याय के पुरोधा, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन।

यह संविधान और हमारे वीर पुरुखों के संघर्ष की ताकत है कि हम तानाशाही ताकतों के सामने न कभी झुके हैं, न कभी झुकेंगे। तानाशाही ताकतों की आंखों में आंखें डालकर न्याय की लड़ाई लड़े हैं, लड़ेंगे।

जय भीम!
जय जोहार!
जय झारखण्ड!

~कल्पना मुर्मू सोरेन

champai 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now