रांचीः गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव से पूर्व विधायक अंबा प्रसाद रांची के प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस बीन लेकर पहुंची। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा कांग्रेस को सांप कहे जाने का जवाब देने के लिए अंबा प्रसाद सांप को नचाने वाले बीन लेकर पहुंची और उनकी तुलना बेंग यानी मेंढ़क से कर दी।
झारखंड हाईकोर्ट के पास कार और ऑटो में जबरदस्त टक्कर, दोनों गाड़ियों में लगी आग
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अंबा प्रसाद ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनाव प्रचार का अनुभव साझा करते हुए कहा कि बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान एक लोक गायिका से मुलाकात हुई। अंबा ने कहा कि उस लोक गायिका से हमने पूछा कि हमारे झारखंड में जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य है और उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि जेएमएम प्रवक्ता ने जो बंगाली में मुहावरा कहा है उसका मतलब ये है कि जो नदी सूख जाता है वो हमारे शरीर में हमारे जीवन में कष्ट और दुःख का द्योतक होता है, और जो दूसरा लाइन है उसका मतलब है कि जो हमारे श्रष्टि का जो विधि है उसका मूल शक्ति जो है वो सांप और बेंग बताया गया है वो भी हमारे शरीर के तत्व से जुड़ा रहता है और जो तीसरा लाइन है उसका मतलब है कि मयूर को हमारे प्राण का संचार के रूप में जोड़कर बताया गया है। फिर जो तालाब के पास जो चला जाता है वो हमारे जीवन में शीतलता होता है, आग की तपता है उसको जोड़कर दिखाया गया है, और जो आखरी लाइन है उसका मतलब है कि जब आप आग में पानी डालते हो तो धुआं निकलता है वो भांप की तरह गायब हो जाता है वैसे ही हमारे शरीर से भी आत्मा निकलकर बाहर चला जाता है। उन्होंने कहा कि इसका बहुत गहरा और गंभीर मतलब है। इसका मजाक कोई बंगाली उड़ाए ये उम्मीद नहीं करते है।
रांची के बिजली सब स्टेशन पर PLFI के नाम से फेंका पर्चा, लिफाफे में लटकाया जिंदा कारतूस
तो आदरणीय सुप्रीय भट्टाचार्य जी बंगाल के है, बंगाली ब्राह्मण भी है, खुद अपने कल्चर का इस तरह से अपमान किये है, बदनाम किये है कांग्रेस के लोगों को। एक कांग्रसी होने के नाते मुझे भी अपमानित महसूस हुआ, तो हमने सोचा कि इस बात को आप लोगों के बीच में रखना चाहिए। जो अपनी जाति का, अपने संस्कृति का सम्मान नहीं कर सकते उनसे हम कांग्रेस के सम्मान की उम्मीद नहीं कर सकते। हम मानते है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के ये शब्द नहीं है, माननीय मुख्यमंत्री जी का ये भाषा नहीं है। इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी का भी ये जिम्मेदारी है क्योंकि वो जेएमएम के है उनकी बात का वो खंडन करें।
असम के लिए आज का दिन मतदान का नहीं, अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य तय करने का दिन है, कल्पना सोरेन ने कहा-‘संघर्ष रुकेगा नहीं, जीतेगा’
अंबा ने आगे सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कहा कि हालांकि जब अब सांप और बेंग के तर्क को खड़ा कर ही दिया गया है तो यही व्यंग के माध्यम से हम भी कहना चाहते है कि, इसके बाद अंबा ने खिलौने के रूप में रखे सांप,बेंग और मकड़ी को हाथ में उठाकर कहा कि सुप्रियो भट्टार्च जी ने सांप कांग्रेस को बोले है और बेंग अपने आप को बोले है तो हम ये कहना चाहते है कि हमने ये नाम नहीं दिया है, हम बस इतना कहना चाहते है कि बीजेपी ने जो जाल बिना है अभी, ये जो मकड़ी है ये इतना खतरनाक मकड़ी है इसका एक चुभन जेएमएम खत्म। ये मकड़ी इतना विषैला होता है कि ये जब काटता है तो इसपर न तो बेंग का असर होता है और न ही बीन बजाने का मौका मिलता है। ये हम बस चेतावनी के लिए सुप्रियो भट्टाचार्य जी तक अपनी बात पहुंचाना चाहते है। ये मकड़ी कितना खतरनाक है वो देख लीजिये। इसके बाद अंबा ने सरयू राय पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग ये कह रहे है कि हम लोग सरकार बनाएंगे कांग्रेस छोड़कर जेएमए को हम लोग संभालेंगे। तो सरयू राय जी का हम बहुत आदर करते है। कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह्र है दाहिना हाथ और कांग्रेस के दाहिने हाथ ने जेएमएम को बहुत मजबूती से पकड़ा हुआ है। कांग्रेस जो है वो दाहिना हाथ है और बाकि जो है वो बिना उंगली का हाथ है और कटा हुआ उंगली सब छितराया हुआ है और उसमें से एकलव्य का कटा हुआ उंगली सरयू राय जी। तो कटा हुआ उंगली अकेले पकड़ नहीं पाएगा जेएमएम को।


