पटनाः बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार को दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में ज्यादा बारिश होगी।वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया जिले के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
रांची में रविवार को हुई बारिश में नगर निगम की खुली पोल, राजधानी का जलजमाव से हाल बेहाल
बिहार के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में ठनका गिरने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार राज्य के ज्यादातर जिलों में रविवार को बारिश हुई। इस दौरान शिवहर, नालंदा, अररिया और भागलपुर जिले में भारी बारिश हुई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज का और सबसे कम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दरभंगा का दर्ज किया गया।
लालू के बेटे को नालायक और दामाद को कहा घर जमाई, मांझी ने तेजस्वी के ‘जमाई आयोग’ पर कसा तीखा तंज
पटना में सोमवार को बादल छाये रहेंगे। इस दौरान एक-दो स्थानों पर ठनका गिरने, बिजली चमकने और बारिश होने के आसार हैं। जबकि रविवार को बादल छाया रहा। लेकिन राजधानी में बारिश नहीं हुई। इस कारण अधिकतम तापमान में 2.6 और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




