लालू परिवार से बेदखल तेजप्रताप को अखिलेश यादव ने लगाया अचानक वीडियो कॉल, इमोशनल हो गया मामला

tej pratap yadav,tej pratap yadav news,tej pratap yadav interview,tej pratap yadav controversy,tej pratap yadav anushka yadav,tej pratap yadav video,tej pratap yadav girlfriend,tej pratap yadav wife,tejashwi yadav,tej pratap yadav relationship,anushka yadav tej pratap yadav,tej pratap yadav speech,lalu yadav,tej pratap yadav latest news,tej pratap yadav love story,tej pratap yadav anushka yadav love story,tej pratap,tej pratap girlfriend anushka yadav

पटनाः लालू यादव के परिवार और आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप यादव पारिवारिक और राजनीतिक रूप से भी अलग-थलग पड़ गए है। बुधवार को अचानक उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तेजप्रताप यादव को वीडियो कॉल लगा दिया। अखिलेश यादव के वीडियो कॉल पर बात करने से तेजप्रताप यादव बिल्कुल इमोशनल हो गए।

प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह्र, विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन ने सिंबल किया अलॉट
तेज प्रताप यादव का अपने हमनाम बहनोई तेज प्रताप सिंह यादव के चाचा अखिलेश यादव से काफी नजदीकी रिश्ता रहा है। तेजप्रताप फुर्सत के समय अक्सर अखिलेश यादव के साथ यूपी जाकर समय बिताया करते रहे है। तेजप्रताप की बहन राजलक्ष्मी यादव के चचेरे ससुर अखिलेश यादव ने जब तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर निकाले जाने के बाद वीडियो कॉल किया तो तेजप्रताप बहुत इमोशनल हो गए। तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आज मेरे परिवार के सबसे प्यारे सदस्यों में से एक यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी से वीडियो कॉल पर लंबी वार्ता हुई,इस दौरान बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई….अखिलेश जी हमेशा से ही मेरे दिल के काफी करीब रहे है और आज जब मेरा हालचाल लेने के लिए उनका अचानक से कॉल आया तो ऐसा लगा जैसे मैं अपने इस लड़ाई में अकेला नही हूँ…..

खान सर की पार्टी में 16 साल के लड़के की डाइट देखकर सब हैरान, 25 मछली का मुडा, 30 लेग पीस और 70 रोटी..
याद दिला दें कि तेज प्रताप यादव के ही फेसबुक पेज से उनकी और अनुष्का यादव की एक फोटो छापकर बताया गया था कि 12 साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं। फिर पोस्ट डिलीट हो गया। तेज प्रताप ने बताया कि उनका पेज हैक कर लिया गया था और उनको बदनाम करने के लिए साजिश रची गई। इसके बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को परिवार से बेदखल करने और पार्टी से निकालने का फैसला लिया था। लालू के इस फैसले का तेजस्वी यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्या ने समर्थन किया है।

नीतीश सरकार में मंत्री रही रेणु कुशवाहा RJD में शामिल, तेजस्वी ने कहा- ‘कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा हम चार कदम चलेंगे’
पहली पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का केस लड़ रहे तेज प्रताप यादव ने दो दिन पहले ही कहा है कि उनकी निजी जिंदगी में दखल देने की इजाजत किसी को नहीं है। तेज प्रताप ने यह भी कहा है कि 4-5 लोगों की साजिश है जिसे वो जल्द ही बेनकाब करेंगे। तेज प्रताप ने पार्टी और परिवार से उन्हें निकालने के पीछे भी साजिश का आरोप लगाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now