बिहार में सस्पेंड पुलिसकर्मी के घर से मिला AK-47, एक करोड़ से ज्यादा कैश भी STF ने बरामद किया

बिहार में सस्पेंड पुलिसकर्मी के घर से मिला AK-47, एक करोड़ से ज्यादा कैश भी STF ने बरामद किया

पटनाः एसटीएफ ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस सस्पेंड एएसआई के घर पर छापेमारी की। समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गंगा दियारा क्षेत्र में बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अत्याधुनिक हथियार और भारी मात्रा में कैश बरामद किया।

दशरथ मांझी के बेटे ने राहुल गांधी के सामने रख दी डिमांड, बेटी के लिए मांगा विधानसभा चुनाव में राजद की सीटिंग
एसटीएफ ने अपनी छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के ठिकाने से एके-47 के अलावा कई राइफलें, बंदूक, मैगजीन और कारतूस बरामद किया। इसके साथ ही एक करोड़ रुपए से ज्यादा कैश भी एसटीएफ ने बरामद किया। जमीन से जुड़े कई कागजातों को भी एसटीएफ ने जब्त किया है।

Patna में तीन आभूषण कारोबारियों के ठिकानों पर Raid , 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद
गिरफ्तार एएसआई की निशानदेही पर ही पटना के सगुना मोड़, गर्दनीबाग एवं अन्य स्थानों पर छापेमारी के दौरान कैश और अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि जहानाबाद यातायात थाने में सरोज सिंह एएसआई के पद पर कार्यरत था। करीब चार – पांच महीने पूर्व वो 15 दिनों के अवकाश पर गया था। उसके बाद से वह फरार रहने लगा। विभागीय तौर पर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।जिसके बाद अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने उसे निलंबित कर दिया था। समस्तीपुर में अत्याधुनिक हथियारों और एक करोड़ से ज्यादा कैश के अलावा अन्य अचल संपत्तियां से संबंधित दस्तावेज के साथ उसके पकड़े जाने की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now