आजसू को नहीं मिला चंद्रप्रकाश चौधरी का विकल्प, गिरिडीह से फिर बने प्रत्याशी, सुदेश महतो की घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 29, 2024

Sudesh Mehto chandrparkash choudhry

रांचीः ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन पार्टी (आजसू) को चंद्रप्रकाश चौधरी का विकल्प नहीं मिला पाया इसलिए पार्टी ने एक बार फिर  उन्हें  गिरिडीह लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है ।आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने आज रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के तहत 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा अपना प्रत्याशी दे रही है वही एक सीट गिरिडीह लोकसभा आजसू के खाते में मिली है। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी की संसदीय बोर्ड ने निर्णय लिया है कि चंद्र प्रकाश चौधरी को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया जाए। इससे पहले आज रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सुदेश कुमार महतो ने की। इस दौरान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और विधायक लंबोदर महतो समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

A

See also  गिरिडीह में आजसू का भारी कन्फ्यूजन, चंद्रप्रकाश चौधरी नहीं तो कौन ? टिकट दिया तो हरा देगी BJP?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now