आजसू के केंद्रीय सचिव ने भाई को मारी गोली, आरोपी सूरज अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोहरदगा : सुदेश महतो की पार्टी आजसू के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने अपने ही भाई को पारिवारिक विवाद में गोली मार दी है।गुरूवार देर रात घायल अवस्था में चंदन अग्रवाल उर्फ टीनू को सदर अस्पताल ले जाया गया इसके बाद गंभीर हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए चंदन को रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है l

 

chandan

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहर के रघुनंदन लेन से सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता रहा है कि सूरज अग्रवाल और उसके छोटे भाई चंदन अग्रवाल उर्फ टीनू अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी बीच गुरूवार देर शाम सूरज ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से छोटे भाई चंदन को गोली मार दी। पुलिस ने सूरज को मौके से गिरफ्तार किया और उसके लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर लिया है। इस घटना की पुष्टि जिले के एसपी हारिस बिन जमां ने की है। उन्होने कहा कि पुलिस पूरे मामले के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now