ढाका में स्कूल कैंपस में गिरा मेड इन चाइना फाइटर जेट, 19 लोगों की मौत, 50 लोग घायल

ढाका: बांग्लादेश एयरफोर्स का एक Chengdu F-7 BGI फाइटर जेट सोमवार दोपहर ढाका के उत्तरा इलाके स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के कैंपस पर क्रैश हो गया। हादसे में कम से 19 लोगों की मौत की खबर है । बताया जा रहा है कि अस्पताल में झुलसे हुए हालात में 50 लोग पहुंचे हैं ।

फायर ब्रिगेड और सैन्य अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब स्कूल परिसर में बच्चे मौजूद थे। टीवी फुटेज में दुर्घटनास्थल से धुएं और आग की लपटें उठती देखी गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान हवा में असामान्य रूप से घूमता हुआ स्कूल परिसर की एक इमारत से टकराया और जोरदार धमाके के साथ गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सेना और एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और बताया कि क्रैश के कारणों की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है।

बांग्लादेश एयरफोर्स द्वारा उपयोग में लाया जाने वाला Chengdu F-7 BGI, चीनी मूल का लड़ाकू विमान है, जिसे प्रशिक्षण और सीमित ऑपरेशन के लिए प्रयोग किया जाता है

फिलहाल, माइलस्टोन स्कूल को एहतियातन बंद कर दिया गया है और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now