बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद नीतीश सरकार ने दिया तोहफा, 55 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद नीतीश सरकार ने दिया तोहफा, 55 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

पटनाः बिहार में विधानसभा का चुनाव खत्म होने और आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 55 अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर में प्रोन्निति दी गई है, जबकि सचिव स्तर से अपर सचिव और अपर समाहर्ता स्तर से संयुक्त सचिव स्तर में प्रोन्नत किया गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

NewsDeatils3b4618a30dd849fd8d11fcc27d6ffd01223

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने लिया एक्शन, सात नेताओं को पार्टी से निकाला
बिहार प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है। वर्तमान में यह सभी अपर सचिव स्तर में थे, जिन्हें प्रमोट कर विशेष सचिव वेतनमान स्तर-14 में कार्यकारी प्रभार दिया गया है। जिन अधिकारियों को विशेष सचिव में प्रमोशन दिया गया है, उसमें डॉक्टर संजय कुमार , मीना कुमारी, प्रतिभा कुमारी, मनन राम, सुनील कुमार पांडे और गुफरान अहमद शामिल हैं । वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों को संयुक्त सचिव से अपर सचिव स्तर में प्रमोशन दिया गया है। 25 अधिकारियों को अपर समाहर्ता स्तर से संयुक्त सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है।

NewsDeatils503ef2d6464e490db5facbe6bb25283c224

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now