MGM अस्पताल में हुए हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सभी पुराने अस्पतालों का होगा कायाकल्प,’कंडेम’ हो चुके भवन होंगे ध्वस्त

MGM अस्पताल में हुए हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सभी पुराने अस्पतालों का होगा कायाकल्प,'कंडेम' हो चुके भवन होंगे ध्वस्त

रांचीः जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में दर्दनाक हादसे के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रांची के प्रसिद्ध चिकित्सा महाविद्यालय रिम्स के साथ राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के पुराने और जीर्ण भवनों के कायाकल्प करने का निर्देश दिया है।

विनोबा भावे और सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलपति, राजभवन ने जारी की अधिसूचना
अपर मुख्य सचिव अजय कुमार कुमार ने रिम्स के साथ साथ सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को ‘कंडेम’ घोषित भवनों को तीन दिन में ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। पत्र के माध्यम से अपर मुख्य सचिव ने रिम्स के साथ साथ सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को निर्देश देते हुए कहा है कि जमशेदपुर जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ भवनों का निरीक्षण करें और जो भवन बिल्कुल क्षतिग्रस्त हैं और कंडेम घोषित करने के सभी मानदंडों को पूरा करते हैं उन्हें कंडेम घोषित करते हुए ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए। यदि क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मती की आवश्यकता हो तो उसकी मरम्मती की जाए। इसके लिए कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग से प्राक्कलन तैयार कराते हुए मरम्मति की कार्रवाई की जाय।

जमशेदपुर के MGM अस्पताल में छज्जा गिरने से तीन की मौत, हेमंत सोरेन ने जांच के दिए आदेश, विपक्ष ने सरकार को घेरा

क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मती विभिन्न योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रबंधन तथा अनुरक्षण योजना और विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत प्राप्त क्लेम की राशि से की जा सकती है। इस निमित्त यदि अतिरिक्त राशि की आवश्यकता हो तो विभाग से इसकी मांग की जाय। अपर मुख्य सचिव ने तीन दिनों के अंदर उक्त निर्देश का अनुपालन करते हुए विभाग को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now