पहलगाम टेरर अटैक के बाद IndiGo ने की विशेष उड़ानों और छूट की घोषणा, यात्रियों को राहत

After Pahalgam terror attack, IndiGo announced special flights and discounts, relief to passengers

नई दिल्ली/श्रीनगर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए IndiGo एयरलाइंस ने बड़ी राहत की घोषणा की है। एयरलाइंस ने टिकट रद्द करने और री-शेड्यूलिंग पर लगने वाले शुल्क को माफ कर दिया है। साथ ही, दिल्ली और मुंबई से श्रीनगर के लिए विशेष उड़ानों की भी शुरुआत की गई है।

IndiGo की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ये विशेष उड़ानें तुरंत प्रभाव से शुरू की जा रही हैं और ये एयरलाइन की मौजूदा 160 साप्ताहिक उड़ानों के अतिरिक्त होंगी, जो श्रीनगर और देश के अन्य हिस्सों के बीच संचालित होती हैं।

ग्राहकों के लिए सहायता विवरण:

📞 हेल्पलाइन नंबर:
📍 0124-6173838
📍 0124-4973838

अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए यात्री IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पर्यटन और यात्रा से जुड़े लोग सतर्क हैं। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले सुरक्षा संबंधित जानकारी जरूर लें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now