पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन (SIR) पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठा रहा है। पटना से दिल्ली तक हंगामा हो रहा है। इस बीच सीवान जिले की मिंता देवी मंगलवार को अचानक चर्चा में आ गईं, जिनकी उम्र 35 साल है मगर वोटर लिस्ट में 124 साल दर्शाई गई है। इसी तरह, भागलपुर की रहने वालीं आशा देवी पर भी सवाल उठाए गए हैं। उनकी उम्र 120 साल बताई गई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा है कि उनकी असली उम्र सही है।
मुखिया और सरपंच को बिहार में डेथ सर्टिफिकेट देने का अधिकार, नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने मंगलवार को बयान जारी कर आशा देवी की उम्र गलत होने के दावों को खारिज किया है। चुनाव आयोग ने भागलपुर के डीएम के हवाले से कहा कि आशा देवी की उम्र 120 साल है। वह पीरपैंती विधानसभा के श्रीमतपुर में फेकू टोला की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम चलितर मंडल है।
बिहार में फ्री बिजली के बाद अब घर-घर मुफ्त में लगेगा सोलर पैनल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एलान
आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर सवाल किए जा रहे थे। इसके बाद पीरपैंती के निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी ने बीएलओ से इसकी जांच कराई। जांच में आशा देवी की उम्र 120 वर्ष ही पाई गई है। चुनाव आयोग ने उन सभी रिपोर्ट और वायरल खबरों को जिनमें आशा देवी की उम्र गलत होने का दावा किया जा रहा था।
। समाहरणालय सिवान*
सूचना जनसंपर्क शाखा
प्रेस विज्ञप्ति-02
उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिवान श्री सोहैल अहमद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 109- दरौदा विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत मतदान केंन्द्र संख्या 94 कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरजानीपुर बाया भाग, प्रखण्ड सिसवन…
— District Admin Siwan (@Official_Siwan) August 12, 2025
आज भी चौकी पर ही सोते हैं नीतीश कुमार, अशोक चौधरी ने बताया- सीएम के बेडरूम में बस 3 सामान
35 साल की मिंता देवी को 124 साल का बताया, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा
दूसरी ओर, सीवान जिले के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र की रहने वालीं मिंता देवी नाम की महिला की उम्र मतदाता सूची में 124 साल दिखाई गई है। जबकि उनकी असली उम्र 35 साल है। वोटर लिस्ट रिवीजन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी समेत अन्य सांसदों ने मिंता देवी के नाम और फोटो वाली टीशर्ट पहनकर एसआईआर का विरोध किया। संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान प्रियंका गांधी ने मिंता देवी की तस्वीर लगी टी-शर्ट पहनी थीं और उसमें लिखा था 124 नॉट आउट।





