रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन असम में डेरा जमाये हुए है। मंगलवार को उन्होंने मजबत सीट से जेएमएम उम्मीदवार प्रीति रेखा बारला के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया।पारंपरिक असमिया वेशभूषा और ‘गामोछा’ धारण कर मंच पर पहुंचे सोरेन ने स्थानीय संस्कृति के प्रति सम्मान जताते हुए आदिवासी समाज और चाय बागान मजदूरों की एकजुटता का आह्वान किया। मंगलवार को गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी असम पहुंच गई और चुनावी सभाओं में भाग लिया।बुधवार से कल्पना सोरेन का चुनावी अभियान और तेज होगा वो जेएमएम प्रत्याशी के समर्थन और कई चुनावी सभा करेंगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद ये पहला मौका है जब किसी अन्य राज्य में जाकर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की जोड़ी एक साथ चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, शराब घोटाले कीCBI से जांच कराने की मांग
सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को जनसभा की अनुमति देने में अनावश्यक देरी की जाती है, जबकि सत्ताधारी दल के नेताओं को त्वरित अनुमति मिल जाती है।उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में असमानता करार देते हुए कहा कि यदि लोग अपने अधिकारों के लिए अभी आवाज नहीं उठाएंगे तो भविष्य में संघर्ष की ताकत कमजोर पड़ सकती है।हेमंत सोरेन सोरेन ने असम के चाय बागानों में कार्यरत लाखों आदिवासी मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जिस दिन ये लाखों भाई-बहन एकजुट होकर संकल्प ले लेंगे, उस दिन सरकार आपके इशारों पर चलेगी।उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि देश का चाय उद्योग इन मजदूरों की मेहनत पर आधारित है, लेकिन उन्हें अपेक्षित सम्मान और अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं।
कल्पना सोरेन ने JMM स्थापना दिवस पर भरी हुंकार, तीन पीढ़ियों के संघर्ष को किया याद, कहा-झारखंड संघर्ष व बलिदान की धरती
हम शिबू सोरेन के सिपाही
अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने राजनीतिक संदेश देते हुए कहा कि एक वोट की ताकत को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वोट से ही सरकार बनती और बदलती है, और इसमें जनता के बुनियादी अधिकार पेंशन, शिक्षा, राशन और बुनियादी सुविधाएं निहित हैं। उन्होंने खुद को शिबू सोरेन का सिपाही बताते हुए संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाने की बात कही।
झामुमो का असम में व्यापक अभियान
असम विधानसभा चुनाव में झामुमो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री के बाद अब पार्टी की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। इसके साथ ही पार्टी कोटे से झारखंड सरकार में शामिल मंत्री भी विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं।मंगलवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सोनारी विधानसभा क्षेत्र के सालगठानी चाय बागान में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ पार्टी प्रत्याशी बलदेव तेली भी मौजूद रहे।उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि झारखंड की तर्ज पर असम में भी मेहनतकश वर्ग को सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विकास केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर घर तक सुविधाएं और खुशहाली पहुंचनी चाहिए।


