झारखंड में हो रही लगातार बारिश के बाद तिलैया डैम के 4 फाटक खोले गए, 5 जिला प्रशासन को भेजा गया अलर्ट

झारखंड में हो रही लगातार बारिश के बाद तिलैया डैम के 4 फाटक खोले गए, 5 जिला प्रशासन को भेजा गया अलर्ट

कोडरमाः झारखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद तिलैया डैम का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ा गया है और डैम की सुरक्षा के मद्देनजर फिर से दुबारा 4 फाटक खोल कर डैम के पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है। डीवीसी प्रबन्धन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात साढ़े 9 बजे डैम के 4 गेट खोले गए है और प्रति सेकेंड 500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। डैम का फाटक खोले जाने से पहले कल शाम आसपास के गांव में माइकिंग के जरिये लोगों को अलर्ट कर दिया गया था।

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, सोमवार को राजधानी का हुआ बुरा हाल
साथ ही कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, जामताड़ा और धनबाद जिला प्रशासन को भी अलर्ट भेजा गया हैं। डीवीसी प्रबंधन ने लोगो को डैम और नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे । जिला प्रशासन और डीवीसी के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और हर घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। फिलहाल तिलैया डैम का जलस्तर 1213.30 फीट है जबकि डैम का डेंजर वाटर लेवल 1218.06 फीट है, लेकिन डैम पर ज्यादा दबाव और मौसम विभाग के पूर्वानुमान से एतिहात के तौर पर डैम का फाटक खोलकर पानी डिस्चार्ज करने का निर्णय केंद्रीय जल आयोग और मैथन डैम प्रबन्धन के निर्देश पर लिया गया है।तिलैया डैम के हेडल इंजार्च सैयद महताब कादरी ने कहा है कि तिलैया डैम का जलस्तर खतरे के निशान पर था ,इसलिए केंद्रीय जल आयोग और मैथन डैम प्रबंधन के निर्देश पर डैम के चार फाटक खोले गए हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now