- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

अधिकारी की डांट से बिगड़ गई कर्मचारी की तबियत, गाली गालौज करने और नौकरी खाने की धमकी देने का आरोप

बोकारो : अफसर ने अपने कनीय कर्मचारी को डांट लगाई तो बिगड़ गई कर्मचारी की तबियत। ये आरोप बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी पर लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कर्मचारी दीपक कुमार को जागरूकता रथ पर पोस्टर नहीं लगाने की वजह से डांट लगा दी, जिसके बाद वो बेहोश हो गए। आनन फानन में उन्हे बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां दीपक की ECG, MRI और ECHO टेस्ट किया गया। कहा जा रहा है कि वो बल्ड प्रेशर और शुगन की बीमारी से ग्रसित है।
दीपक कुमार के साथ हुई घटना के बाद कर्मचारी संघ ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला प्रशासन वर्तमान में चुनाव की तैयारियों में लगा हुआ है। एक ओर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है, वही ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है। इसी दौरान मतदाता जागरूकता रथ में पंपलेट नहीं चिपकने पर जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कर्मी दीपक कुमार के साथ गाली गलौज के साथ साथ डांट लगाते हुए उनकी नौकरी खा लेने की धमकी भी दी। अफसर की फटकार के बाद दीपक घबरा गए और उनकी तबियत बिगड़ गई।
कर्मचारी महासंध ने इस मामलेइ को लेकर उपायुक्त से धीरेंद्र कुमार का तबादला करने की मांग की है। कर्मचारी संघ का कहना है कि इस अधिकारी के रहते हुए चुनाव सही से कराना कर्मचारियों के लिए संभव नहीं है। इस मामले पर डीडीसी ने कहा है कि उप निर्वाचन पदाधिकारी पर लगाए आरोप की जांच की जाएगी, उसके बाद क्या किया जा सकता है, इसका फैसला लिया जाएगा।

See also  JSSC CGL परीक्षा की जांच कराने को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now