पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर कार्रवाई, 24 FIR दर्ज और 258 गिरफ्तार; 6000 अज्ञात पर केस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2026

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर कार्रवाई, 24 FIR दर्ज और 258 गिरफ्तार; 6000 अज्ञात पर केस

पटनाः राजधानी पटना में बीते 22 और 25 जुलाई को हुए उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने व्यापक स्तर पर कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में अब तक कोतवाली, गांधी मैदान, पाटलिपुत्र और सचिवालय थाना में कुल 24 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इन मामलों के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 258 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
30 लड़कियों को निजी बांड भरवाकर छोड़ा
मिली जानकारी के अनुसार इस पूरी कार्रवाई के तहत गांधी मैदान थाना पुलिस ने सबसे अधिक 138 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। वहीं, कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। गांधी मैदान, कोतवाली, सचिवालय और पाटलिपुत्र थाना में अब तक 24 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन मामलों में 285 नामजद और करीब छह हजार अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस अब तक 258 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
देर रात गिरफ्तार किए गए 87 छात्रों को बेउर जेल भेज दिया गया। जज के आवास पर सभी छात्रों को पेश किया गया, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली। वकीलों ने बताया कि धारा 109 लगने की वजह से बेल देने से इनकार किया गया। पुलिस ने दो वकीलों को भी हथकड़ी के साथ कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान जज ने गांधी मैदान थाना अध्यक्ष समेत एक अन्य पुलिसकर्मी को शो कॉज नोटिस जारी किया।

See also  निशांत कुमार पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर अपने पहले राजनीतिक यात्रा पर निकले, सद्भावना यात्रा चंपारण से हुई शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now