सिरमटोली सरना स्थल से रैंप हटाने को लेकर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव सहित 24 पर प्राथमिकी दर्ज

सिरमटोली सरना स्थल से रैंप हटाने को लेकर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव सहित 24 पर प्राथमिकी दर्ज

रांचीः राजधानी रांची में केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली के पास बनाये गये फ्लाइओवर का रैंप हटाने की मांग को लेकर रविवार को जबदस्त हंगामा हुआ था। सिरमटोली बचाओ मोर्चा के बैनर तले सरना धर्मावलंबियों का जत्था पुलिस से उलझ गया था और पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। इस दौरान रैंप को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की गई थी। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और प्रेम शाही मुंडा समेत कई आदिवासी नेता कर रहे थे। इस मामले में जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी के आवेदन पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।

टीचर ने DEO पर अपशब्द कहने और थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, DC से की गई शिकायत
सिरमटोली के पास हंगामा को लेकर चुटिया थाना में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव समेत 24 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन 24 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है उसमें प्रेम शाही मुंडा, कुंदरसी मुंडा, निरंजना हेरेंज सहित 24 के नाम है। सीसीटीवी फुटेज के अलावा प्रशासन द्वारा कराये गये वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से आरोपियों की पहचान कर उन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन जिला प्रशासन की ओर से तैनात दंडाधिकारी द्वारा दी गई।

झारखंड सरकार के खजाने में 22 हजार 172 करोड़ रुपये हुए जमा, राज्य में अबतक की सबसे अधिक वसूली
दर्ज की गई प्राथमिकी में राइफल खींचने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने, पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने सहित अन्य धाराएं लगाई गई है। घटना के बाद रैंप के पास रेपिड एक्शन फोर्स, रेपिड एक्शन पुलिस और जिला पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। उग्र हो रहे प्रदर्शनकारियों को सिटी एसपी और एसडीओ ने बातचीत कर समझाया और प्रदर्शन को खत्म कराया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now