लोहरदगा में डेढ़ माह बाद अपहरण कांड का आरोपित गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 6, 2026

धनबाद के कारोबारी अजीत पटेल गिरफ्तार, कोयला गबन मामले में भेजा गया जेल

लोहरदगा : जिले के भंडरा थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में लोहरदगा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपित को भंडरा थाना पुलिस की टीम ने रांची जिले के बेड़ो बाजार टांड़ से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया, जिसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द कर दिया गया।
स्थानीय पुलिस के अनुसार भंडरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा बड़ी टोली निवासी महफूज खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था। घटना के बाद पीड़िता के स्वजन की शिकायत पर भंडरा थाना में अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपित लगातार ठिकाना बदल रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। इसी बीच भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता को आरोपित के बेड़ो बाजार टांड़ में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपित से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, बरामद नाबालिग को संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  जमशेदपुर ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now