रांचीः एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को रांची के बुंडू में एक बड़ी कार्रवाई की। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ACB को शिकायत मिली थी कि जगन्नाथ गोप किसी व्यक्ति से रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर ACB टीम ने पूरी योजना बनाई और जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने तय रकम 25 हजार रुपये ले ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।
सिंह मेंशन पर बमबाजी की अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी, कहा-‘रंगदारी देनी होगी’
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ACB कार्यालय ले जाया गया है। वहां उससे पूछताछ की जा रही है और जरूरी दस्तावेजों की जांच चल रही है। ACB मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना से विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।








