- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

निलंबित IAS विनय चौबे पर मुकदमे के लिए ACB ने मुख्यमंत्री से मांगी मंजूरी, हजारीबाग जमीन घोटाले में कार्रवाई

निलंबित IAS विनय चौबे पर मुकदमे के लिए ACB ने मुख्यमंत्री से मांगी मंजूरी, हजारीबाग जमीन घोटाले में कार्रवाई

रांचीः झारखंड एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले को लेकर जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ राज्य सरकार से मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। यह कार्रवाई हजारीबाग खास महल जमीन में गड़बड़ी के मामले में की गई है। एसीबी में विनय चौबे के खिलाफ फिलहाल चार केस दर्ज हैं।शराब घोटाले से जुड़े मामले में अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके बाद अन्य दो मामलों में भी सरकार से अनुमति मांगी जाएगी। एसीबी की ओर से भेजी गई फाइल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यालय में पहुंच चुकी है।

झारखंड शराब घोटाले में पटना का कारोबारी भी शामिल, 5 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी देने का आरोप
पिछले साल एसीबी ने विनय चौबे को शराब नीति से जुड़े घोटाले में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि विनय चौबे ने एक बाहरी शराब सिंडिकेट के साथ मिलकर 2022 में बनाई गई झारखंड की नई शराब नीति में गड़बड़ी की। इससे राज्य को 38 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ।इसके बाद हजारीबाग में खास महल जमीन की गलत ढंग से बंदोबस्ती को लेकर विनय चौबे के खिलाफ एक अलग केस दर्ज किया गया। आरोप है कि सरकारी खास महल भूमि का दुरुपयोग किया गया, जमीन का स्वरुप बदलकर उसे निजी लोगों को देने का काम हुआ। इतना ही नहीं, हजारीबाग में उपायुक्त रहते हुए कथित वन भूमि घोटाले में भी एसीबी ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

जामताड़ा SP को साइबर अपराधियों ने लगाया फोन, कहा-SBI YONO App अपडेट कर लें
आय से अधिक संपत्ति का भी केसः एसीबी ने विनय चौबे और उनके परिजनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक अलग मामला भी दर्ज किया है। आरोप है कि उनके पास ज्ञात स्त्रातों से कहीं अधिक संपत्ति पाई गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now