ACB की कार्रवाई: घूसखोर पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार, डोभा मरम्मती का किस्त जारी करने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

ACB की कार्रवाई: घूसखोर पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार, डोभा मरम्मती का किश्त जारी करने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

लातेहार: पलामू एसीबी की टीम ने करप्शन के खिलाफ एक्शन लेते हुए पंचातय सचिव अनेश्वर प्रसाद को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लातेहार के चटकपुर पंचायत स्थित में पंचायत सचिव डोभा मरम्मत करने के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाले सरकारी सहायता का किस्त जारी करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।

4 हजार मांग रहा था रिश्वत

रामगढ़ अंचल कार्यालय से ACB की कार्रवाईः राजस्व कर्मी और अनुसेवक गिरफ्तार
दरअसल, चटकरपुर पंचायत के महुआड़ाड प्रखंड के गोठ गांव में डाडी कूप मरम्मती के लिए 60 हजार रूपया सरकारी योजना के तहत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने पहली किस्त के रूप में 15 हजार और दूसरी किस्त के रूप में 21 हजार रूपया प्राप्त कर लिया था, बचे हुए 24 हजार रूपये के लिए उसने चटकरपुर पंचायत सचिव अनेश्वर प्रसाद से अनुरोध किया। अनेश्वर प्रसाद ने शिकायतकर्ता से 4 हजार रिश्वत की मांग की। शिकायकर्ता रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहता था इसलिए उसने पलामू एसीबी को इस संबंध में आवेदन दिया उसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now