झारखंड में खुलेंगे अबुआ मेडिकल स्टोर, गरीबों को मुफ्त में मिलेगी दवा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2025

झारखंड में खुलेंगे अबुआ मेडिकल स्टोर, गरीबों को मुफ्त में मिलेगी दवा

रांचीः झारखंड सरकार पूरे प्रदेश में अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने जा रही है। इन स्टोरों में गरीबों को मुफ्त में दवा उपलब्ध करायी जायेगी। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड़ स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दवा के अभाव में किसी गरीब की जान नहीं जानी चाहिए और स्वास्थ्य विभाग को दवा उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, सोमवार को राजधानी का हुआ बुरा हाल
इस मुलाकात के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अबुआ स्टोर से संबंधित जानकारी देते हुए लिखा कि देशभर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के लिए मैंने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी @HemantSorenJMM को आमंत्रित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी से हुई विस्तृत वार्ता के दौरान उन्होंने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए निर्देश दिया कि पूरे राज्य में “अबुआ मेडिकल स्टोर” खोले जाएं, ताकि गरीब परिवारों को मुफ्त दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो सकें।मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन से आने वाले समय में पहले चरण में 700 अबुआ मेडिकल स्टोर शुरू किए जाएंगे और आगे और भी अधिक स्टोर स्थापित होंगे।अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने से न केवल गरीब परिवारों को फायदा होगा, बल्कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा। यह पहल झारखंड सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे राज्य के लोगों को काफी लाभ होगा।

See also  बक्सर में पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 3 दोस्त हिरासत में

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now