Aara में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी

बिहार में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से महिला समेत पांच की मौत, कई घायल

आरा : भोजपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

Bihar की चार लोकसभा सीट सहित 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने डाला पहला वोट

तिलक समारोह से लौटते समय हादसा

ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर के पास ट्रैक्टर गड्ढ़े में पलट गई और ये हादसा हो गया। सभी घायलों को आरा सदर अस्पतालमें भर्ती कराया गया है।घटना के बारे में बताया गया कि अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीडीह गांव से विनोद मुसहर की पुत्री फुला कुमारी का तिलक कार्यक्रम होने मकुंदपुर गांव में गया था ।देर रात लगभग2 बजे के आसपास ट्रैक्टर के ट्रॉली में लगभग 30 से ज्यादा लोग वापस लौट रहे थे जिसमें कई बच्चे भी शामिल है।तब ही मकुंदपुर के समीप नाहर के गड्ढे में ट्रैक्टर अन्यंत्रित हो कर पलट गई.दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें दो लोग शादी होने वाली लड़की के घर के ही थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now