आधी रात वाराणसी की सड़कों पर निकल गए पीएम मोदी, सीएम योगी के साथ किया सड़कों का निरीक्षण

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वारणसी दौरे पर है। गुरूवार देर रात वो मुख्यमंत्री योगी आत्यिनाथ के साथ निरीक्षण करने निकल गए। रात में जब पीएम मोदी का काफिला गेस्ट हाउस की ओर बढ़ रहा था तो उन्होने अपने काफिले को अचानक शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग पर रोक दिया और गाड़ी से उतरकर नवनिर्मित इस फोरेलेन का निरीक्षण करने लगे, इस दौरान उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद थे।

modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात गुजरात से सीधे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे । यहां आज वो कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे । पीएम मोदी जब बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे तो इस दौरान सीएम योगी, बीजेपी यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया । उसके बाद उन्होंने एक रोडशो भी किया, जिस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now