प्रधानमंत्री से जुड़ी जानकारी बेचने के आरोप में बिहार से एक युवक गिरफ्तार, विदेशों से मंगवाता था फंड

प्रधानमंत्री से जुड़ी जानकारी बेचने के आरोप में बिहार से एक युवक गिरफ्तार, विदेशों से मंगवाता था फंड

डेस्कः प्रधानमंत्री से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने के एवज में फंड मांगने के आरोप में पुलिस ने बिहार के बक्सर जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है। डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़की गांव से संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी हुई है।बताया जा रहा है कि आरोपी के घर से लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

Strait of Hormuz को ईरान ने फिर बंद किया, लेबनान में इसरायली हमले में 250 लोगों के मारे जाने के बाद सीजफायर टूटा
पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेशों में संदिग्ध लोगों से संपर्क कर गोपनीय जानकारी के बदले पैसे की मांग कर रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर देर रात छापेमारी की गई, जिसमें युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।फिलहाल उसे एक गुप्त स्थान पर रखकर गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है।

मधुबनी में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या, कुछ दिनों पहले जेल से छूटकर आया था मृतक
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो यह युवक पहले भी विवादों में रह चुका है। वर्ष 2022 में कोलकाता एयरपोर्ट को हैक करने की धमकी देने के मामले में उसे कोलकाता और बक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था।हालांकि इस बार मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ा होने के कारण पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है और खुलकर जानकारी देने से बच रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now