चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय के मुफस्सिल थाना अंतर्गत कल्याणपुर इलाके में बुधवार रात अपराधियों ने ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती पर जानलेवा हमला किया। आनंद मार्ग स्कूल के पीछे वाली गली में अज्ञात बदमाशों ने युवती के पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ आठ वार किया। घायल युवती की पहचान न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी अनिल मोदक की बेटी 23 वर्षीय शिल्पी मोदक के रूप में हुई है।शिल्पी एक बेहद गरीब परिवार से आती है. उसके पिता अनिल चंद्र मोदक टोटो चालक हैं।शिल्पी अपने घर की बड़ी बेटी है और परिवार की मदद के लिए ट्यूशन पढ़ाकर सहयोग करती थी। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी बेटी के साथ ऐसा किसने और क्यों किया?
रांची सदर अस्पताल में युवक ने की अश्लील हरकत, प्रशिक्षु नर्सों ने बनाया वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, शिल्पी घर-घर जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। बुधवार रात जब वह ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी, तभी गली के अंधेरे का फायदा उठाकर घात लगाये बदमाशों ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। अपराधियों ने उसकी पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर आठ बार तेजधार हथियार से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गयी।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिल्पी मोदक को तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।
बोकारो के बाद हजारीबाग ट्रेजरी में बड़ा घोटाला, 15 करोड़ रुपए की अवैध निकासी, तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर छानबीन कर रही है, वहीं दूसरी टीम ने अस्पताल जाकर परिजनों से जानकारी जुटाई है। परिजनों का कहना है कि युवती का किसी के साथ कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। पुलिस अब आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है।


