रांची में युवक की गोली मारकर हत्या, धुर्वा थाना क्षेत्र के रिंग रोड़ के पास हुई घटना

रांची में युवक की गोली मारकर हत्या, धुर्वा थाना क्षेत्र के रिंग रोड़ के पास हुई घटना

रांचीः धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो रिंग रोड़ के पास 25 वर्षीय युवक अरशद अंसारी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना सोमवार देर शाम की है। अरशद सीठियो का ही रहने वाला था और पेंटर का काम करता था। तौसिफ अंसारी नाम के व्यक्ति पर विवाद के बाद गोली मारने का आरोप है। फरार आरोपी तौसिफ को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

रांची में महिला की बेरहमी से हत्या, पति गंभीर रूप से घायल
युवक अरशद अंसारी को गोली मारने की सूचना के बाद धुर्वा, जगन्नाथपुर और तुपुदाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और अरशद अंसारी के बचे होने के आसार को देखते हुए रिम्स इलाज के लिए भेजा। रिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि अरशद सीठियो रिंग रोड़ पेट्रोल पंप के पास अपने चार-पांच परिचित लोगों के साथ खड़ा था और उनसे बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां तौसिफ अंसारी पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस पर तौसिफ ने अरशद के सिर में गोली मार दी। पुलिस को आरंभिक जांच में आपसी विवाद में हत्या की जानकारी मिली है। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और आरोपी की तलाश के लिए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनायी गयी है। बताया जाता है कि तौसिफ अंसारी जमीन के कारोबार से भी जुड़ा है।

रांची के होटल में रिनोवेशन के दौरान हादसा, चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत; मुआवजे को लेकर हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now