चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या, रिकवरी एजेंट का मृतक करता था काम

चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या, रिकवरी एजेंट का मृतक करता था काम

चाईबासाः जिले के सदर थाना अंतर्गत न्यू कालोनी नीमडीह में अज्ञात अपराधियों ने युवक सुमीत यादव को घर से बुलाकर गोली मार दी। इस घटना के बाद मोहल्ले में अफरा तफरी मच गयी। युवक को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया , जहां उसकी हालत नाजुक देख परिवार वाले उसे जमशेदपुर ले गए

झारखंड में शादीशुदा टीचर को स्टूडेंट से हुआ प्यार, कर ली दोनों ने शादी, पत्नी पहुंच गई थाने

गोली चलने की घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। साथ ही सदर अस्पताल पहुंचकर युवक से पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन स्थिति नाजुक रहने के कारण युवक से कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि सुमित यादव रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता था। वहीं परिवार वालों का कहना है कि सुमित के साथ किसी की इतनी बड़ी दुश्मनी नहीं थी कि घर से बुलाकर जान लेने के नियत से गोली मार दे।

रांची के DPS स्कूल के टीचर 23 दिनों बाद मिला शव, सेल्फी लेने के दौरान जोन्हा फॉल में गिर गए थे माइकल घोष

घर के बाहर गोली की आवाज सुनकर तत्काल ही कुछ लोग निकले तब तक गोली चलाने वाले वहां से भाग चुके थे। वहीं देर रात सुमित की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया , सिर में गोली लगने के कारण सुमित ने जमशेदपुर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now