रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ में नशे के अवैध कारोबार में 22 वर्षीय युवक सोनू राम की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई है। इसके बाद शकव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने उसके कई टुकड़े कर डाले और उनको अलग-अलग जगह फेंक दिया। इस घटना ने दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्याकांड की याद दिला दी।
AI Murder Case:चैटजीपीटी के कहने पर मां की कर दी हत्या, कंपनी पर पहली बार हत्या का मुकदमा
गुरुवार रात रामगढ़ पुलिस ने हत्यारोपित की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से युवक के शव के अवशेष बरामद किए। मामले में पुलिस ने रामगढ़ शहर के धंधापोखर, श्रीकृष्णपुरी निवासी रमेश सिंह उर्फ नाना व उसके परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। रामगढ़ के कैंट स्टाफ क्वार्टर से लगभग तीन महीने पहले 22 वर्षीय दलित युवक सोनू राम लापता हो गया था। जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि नशीली वस्तुओं का अवैध कारोबार करने वाले शहर के ही रमेश सिंह उर्फ नाना ने सोनू की हत्या कर दी है। इसमें उसके परिवार के अन्य सदस्यों की भी संलिप्तता है। घटना के दिन सोनू के मोबाइल का लोकेशन भी नाना के घर के पास का ही मिल रहा था। पूछताछ में पता चला कि सोनू अक्सर नाना के घर आता जाता था। इसके पुलिस ने नाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया। इसके बाद गुरुवार रात पुलिस ने आरोपित के घर के बगल में स्थित एक मकान के कुएं में फेंके गए शव के कुछ हिस्सों को बरामद कर लिया। शव के अन्य टुकड़े बरामद करने के लिए पुलिस देर रात तक कुएं का पानी निकालने का प्रयास करती रही। नाना ने सोनू राम की हत्या क्यों की, इसको लेकर पूछताछ हो रही है।
शिमला से भी ज्यादा ठंड रांची में, कांके का पारा 3.2 डिग्री पर पहुंचा
एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, प्रशिक्षु डीएसपी फौजान अहमद व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने अन्य जगह फेंके गए शव के टुकड़ों की तलाश शुरू कर दिया है। अबतक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपित नाना सिंह ने विश्वकर्मा पूजा के दिन 17 सितंबर 2025 को सोनू की धंधारपोखर की दाहिनी छोर पर स्थित गोरियारीबागी में गोली मारकर हत्या की। इसके बाद तेज धारदार हथियार से उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए और काटे गए हिस्सों को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। हत्यारोपित की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार व कारतूस भी बरामद किया है। सोनू की हत्या की वजह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह हत्या नशे के अवैध कारोबार से ही जुड़ी है। पुलिस अभी नाना से पूछताछ कर रही है।




