साहिबगंज में जमीन विवाद में युवक की पीट पीटकर हत्या, घंटों सड़क जाम कर हुआ प्रदर्शन

साहिबगंज में जमीन विवाद में युवक की पीट पीटकर हत्या, घंटों सड़क जाम कर हुआ प्रदर्शन

साहिबगंज: जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज कटहलबाड़ी भट्ठा गांव में जमीन विवाद में एक 30 वर्षीय युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने उधवा-राधानगर मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

70 रुपए के लिए टोलकर्मी और वाहन मालिक में भिड़त, रांची के हेसल टोल प्लाजा पर फायरिंग
मामले की सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा भीड़ को नियंत्रित करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया।इस दौरान लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस 6 के करीब लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

झारखंड में मौसम लेगा यूटर्न, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड, 2-3 डिग्री तक गिरेगा तापमान
बीच सड़क पर युवक की कर दी हत्या
घटनास्थल पर मौजूद मृतक की भाभी शीला देवी ने बताया कि गांव के ही विफल घोष तथा अन्य चार पांच लोग एकजुट होकर हथियार एवं लाठी लेकर जबरन घर में घुस गए और कार्तिक मंडल को घसीटते हुए घर से बाहर ले आए और बीच सड़क पर उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।
आरोपियों ने पहले जलाए थे घर
पीड़ित महिला के मुताबिक, विगत सात जनवरी की रात यहां कुछ लोगों ने साजिश के तहत घर में आग लगा दी थी। इस दौरान 15 घर जलकर राख हो गए थे। इस दौरान कार्तिक मंडल का घर भी जल गया था। इसके बाद विफल घोष तथा दूसरे लोगों ने कार्तिक मंडल को घर बनाने से भी रोका था। थाने में इसकी शिकायत भी की गयी थी।इधर, कार्तिक मंडल की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now