डेस्कः ओडिशा के गंजाम जिले गोपालपुर में समुद्र किनारे युवकी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। रविवार की रात युवती के साथ उसके बॉयफ्रेंड के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राजा रघुवंशी हत्या के आरोपी कैमरे में दिखें, मेघालय में ट्रैकिंग के दौरान कैमरा देखकर छुपा लिया था चेहरा
जानकारी के अनुसार युवती रविवार को अपने एक पुरुष मित्र के साथ राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर बीच पर गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने कथित तौर पर उसके दोस्त को बांध दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने सोमवार को पुलिस से मदद मांगी और आरोपियों के खिलाफ गोपालपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए सात लोगों को हिरासत में लिया है। इस इलाके में दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और यह राज्य के प्रसिद्ध बीच रिसॉर्ट शहरों में से एक है।
बेंगलुरु में रैपिडो ड्राइवर की गुंडागर्दी, महिला यात्री को जड़ा जोरदार थप्पड़, सड़क पर गिरी महिला, VIDEO
बरहमपुर के SP सरवन विवेक एम. खुद मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी वयस्क हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घिनौनी वारदात में कुछ और युवक भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पीड़िता और सभी आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।




