रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में प्रयागराज महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोग घायल

रामगढ़ः जिले के चुटूपालू घाटी में फिर एक बार तेज रफ्तार का कहर सड़क दुघर्टना देखने को मिला जहां महाकुंभ जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैl दुर्घटना के बारे में अनियंत्रित ट्रेलर डिवाडर को जोरदार टक्कर मारते हुए रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गयाl जिसके कारण रेलिंग सड़क के बीचों बीच बिखर गईl  इसकी चपेट में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन आ गईlहादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए हैंl जिनमें से 4 की हालत गंभीर हैl घटना के बाद घायल लोगों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गयाl जहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची रेफर कर दिया हैl

fe7bd3a8 d1a2 4f02 a083 695a933d0690
पिकअप वैन प्रयागराज महाकुंभ जा रही थीl इसी क्रम में हादसा हो गयाl घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग NH-33 का एक लेन पूरी तरह जाम हो गयाl जानकारी के अनुसार ट्रेलर रांची की ओर से रामगढ़ की ओर जा रहा थाl इसी क्रम में चुटूपालू घाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर के बीचों बीच चढ़ गयाl ट्रेलर ने इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीचों बीच पूरी तरह से फैल गयाl जिसकी चपेट में आगे जा रही पिकअप वैन आ गई और सड़क के बीचोंबीच पलट गईl हादसे में पिकअप वैन में सवार श्रद्धालु इस दुर्घटना में घायल हो गएl

fadb7a09 2d76 40df a9c7 8429411ec3cb

जिसके बाद घाटी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गईl घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गईl पिकअप वैन में सवार श्रद्धालुओं को निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवायाl जहां प्राथमिक इलाज के बाद चार लोगों की रांची रिम्स रेफर कर दिया गया हैl घटना के संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली थीl जिसके बाद पेट्रोलिंग पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया थाl अनियंत्रित ट्रेलर टक्कर मारते हुए डिवाइडर के बीचों बीच चढ़ गया थाl जिसकी चपेट में आकर पिकअप वैन भी पलट गईl हादसे में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालु घायल हो गएl घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया थाlजिनमें से चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now