पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, 20 करोड़ की जमीन के लिए कारोबारी की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने हत्यारे को दबोचा

पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, 20 करोड़ की जमीन के लिए कारोबारी की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने हत्यारे को दबोचा

पटनाः राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब प्रॉपर्टी विवाद में एक शख्स की हत्या कर भाग रहे दो बदमाशों को भीड़ ने पीट- पीटकर मार डाला। घटना रामकृष्ण नगर के भोवनीपुर की बताई जी रही है। बदमाशों ने मृतक को 5-6 गोलियां मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

होटल में खाना खाया और पैसे मांगने पर अंधाधुंध फायरिंग, पटना के बख्तियारपुर में बवाल
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीन के विवाद में एक नहीं बल्कि तीन हत्या हुई है। इससे समझा जा सकता है कि बिहार में अभी भी जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन विवाद को लेकर बाइक सवार दो अपराधियों ने पहले कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। भूपतिनगर निवासी 65 वर्षीय अशर्फी सिंह की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से भागने लगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने लिया एक्शन, सात नेताओं को पार्टी से निकाला
तभी दोनों भीड़ के हत्थे चढ़ गये। लोगों ने दोनों को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। दोनों अपराधियों की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है। यह मामला 20 करोड़ रुपये के भूमि विवाद से जुड़ हुआ है। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

 

बिहार में बारात से लौट रही गाड़ियां हुई हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन वाली कार गड्डे में गिरी, स्कार्पियों गिरने से दो की मौत
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वो पहुंचे तो देखा कि दो लोग हत्या के बाद बाइक से भाग रहे थे। तभी भीड़ ने दोनों को घेर लिया। जिसके बाद दोनों ने भीड़ पर गोली दागने की कोशिश करने लगा। तभी उसे लोगों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर दोनों को मार डाला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now