बिहार में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, महिला ने पति-ससुर और देवर को मार डाला,अप्रैल में हुई थी शादी

डेस्कः बिहार के रोहतास में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है। अगरेर थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहर देकर अपने पति-ससुर और देवर की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

युवती को अश्लील तस्वीर भेजकर करता था ब्लैकमेल, रांची के स्पा सेंटर से पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विशाल और बैचन चौधरी के रूप में है। उक्त महिला की शादी इसी साल के अप्रैल में विशाल (मृतक) के साथ हुई थी। पारिवारिक विवाद में उसने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया था पुलिस ने बताया कि ये सभी गरीब परिवार के हैं। अगरेर में एक किराए के मकान में पूरा परिवार रहता है। मूल रूप से ये लोग बक्सर जिला के धनसोई के निवासी हैं और राजमिस्त्री के काम से जुड़े थे।

रेप का वीडियो बनाओ… पत्नी का आइडिया, पति बनाता था विधवा महिलाओं से संबंध, चौंकाने वाला खुलासा
SDPO 2 कुमार वैभव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इसी बीच बैचैन चौधरी (मृतक ससुर) द्वारा लिखा एक पत्र और कुछ खाने-पीने का सामान बरामद हुआ। कुमार वैभव ने बताया कि देवर विकास को इलाज के लिए सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन पैसे के अभाव में वो लोकल अस्पतालों में अपना इलाज करा रहा है, जहां उसकी मौत हो गई है।

25045196 23

रांची केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लपटें देखकर लोग दहशत में, दमकल की गाड़ियां मौके पर
SDPO- 2 कुमार वैभव ने आगे बताया कि इस मामले में बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी मां को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, क्योंकि इस प्रकरण में मां की भी संलिप्तता बताई जा रही है। फिलहाल एफएसएल टीम को बुला लिया गया है। साथ ही खाना और ब्लड सैंपल को कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now