पटनाः राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर एक बार और देखने को मिला है। तेज रफ्तार कार की वजह से एक नगर निगम के सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई।
बिहार के सारण में इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज से अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पिरमौहानी इलाके में हुई जहां सफेद रंग की कार ने साइकिल सवार सफाई कर्मचारी को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार ने कैसे कर्मचारी को रौंदा और उसके बाद फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार सवार की खोज में जुटी है।
पटना- कार की चपेट में आया साइकिल सवार
साइकिल सवार की मौके पर ही मौत
सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पुलिस फरार चालक और वाहन की पहचान में जुटी
गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पिरमौहानी इलाके की घटना @PatnaPolice24x7 @patna_traffic #Bihar #PatnaNews pic.twitter.com/SqnMnRxRB2— Live Dainik (@Live_Dainik) January 28, 2026


