चतराः जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में स्थित राजधर साइडिंग के पास गोलीबारी की घटना हुई है। दहशत फैलाने के लिए की गई इस फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहुल सिंह गैंग ने ली है।
मैक्लुस्कीगंज में तापमान माइनस 2 डिग्री, खूंटी में पारा पहुंचा 1.5, सात जिलों में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट
सोशल मीडिया पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि राजधर रेलवे साइडिंग के पास कल्याणपुर चौक पर ट्रांसपोर्टिंग हाईवा पर हुई फायरिंग की जिम्मेवारी राहुल सिंह गिरोह लेता है। गिरोह ने फायरिंग की घटना के लिए मुन्ना अंसारी को जिम्मेवार ठहराया।

नाइजर में बंधक 5 प्रवासी श्रमिकों को कराया गया मुक्त, हेमंत सोरेन ने बगोदर के श्रमिकों से फोन पर की बात
कहा कि पिपरवार के कोयलांचल क्षेत्र में विभिन्न रेलवे साइडिंग पर कार्यरत सभी को ये अंतिम चेतावनी है। कहा कि यह सिर्फ़ याद दिलाने के लिए था किपहले ही तरह मैनेज करके काम करे, नहीं तो अगली बार किसी को भी बक्शा नहीं जएगा, चाहें फ़िर वो कोई भी हो।




