10 लाख के लिए सिरमटोली से स्कूली छात्रा का हुआ अपहरण, टीचर समेत 6 गिरफ्तार, पटना ले जाने की थी तैयारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2025

10 लाख के लिए सिरमटोली से स्कूली छात्रा का हुआ अपहरण, टीचर समेत 6 गिरफ्तार, पटना ले जाने की थी तैयारी

रांचीः राजधानी रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर से बुधवार सुबह स्कूल जा रही 5वीं की एक छात्रा को 10 लाख फिरौती के लिए अगवा कर लिया गया। रांची-रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से छात्रा को डेढ़ घंटे में रामगढ़ के कुजू से बरामद कर लिया गया। छात्रा के पिता हरमू में फल के थोक कारोबारी हैं।

रांची में स्कूली छात्रा का 8 बजे अपहरण, 10 बजे पुलिस ने रामगढ़ से बच्ची को किया बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई जाबांजी
पुलिस ने अपहरण के आरोप में छात्रा को पेंटिंग सिखाने वाले शिक्षक चर्च रोड निवासी रुद्रांश विश्वकर्मा, मेन रोड के विकास दास, कडरू के ऋषभ बर्मन और एक नाबालिग को गोला से गिरफ्तार किया। इसके अलावा कार में लगे गलत नंबर प्लेट बनाने वाले मो वसीम और साजिश में शामिल चर्च रोड निवासी पीयूष कुमार को गिरफ्तार किया है।

रांची विश्वविद्यालय के VC दिनेश सिंह को हटाया गया, वित्तीय अनियमितता के आरोप के बाद राज्यपाल ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, छात्रा बुधवार सुबह ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी। सिरमटोली फ्लाईओवर पर काले रंग की कार (जेएच01 यू 6874) में सवार चार लोग पहुंचे और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। फिर फायरिंग करते हुए सुबह 7.50 बजे छात्रा को कार में बैठाकर भाग निकले। इधर, जानकारी मिलते ही रांची आईजी मनोज कौशिक और एसएसपी चंदन सिन्हा ने रामगढ़ एसपी अजय कुमार को सूचना दी। इसके बाद रांची-पटना रोड में कई जगह नाकेबंदी कर दी गई। इसी बीच मांडू में एनएच-33 पर कार आती दिखी। जब मांडू थाना प्रभारी ने उसे रोकने का इशारा किया, तब चालक थाना प्रभारी की गाड़ी को टक्कर मार भागने लगा। फिर कार को कुजू की ओर मोड़ दी। पुलिस को पीछे पड़ा देख कार सवारों ने सुबह 9.20 बजे कुजू में छात्रा को उतार दिया और भाग निकले। वहां से मांडू पुलिस ने छात्रा को बरामद किया।

See also  महिला को घसीटा, भाला से वार कर मैला पिलाने का प्रयास; बिहार में डायन का आरोप लगा हैवानियत

GxHtlH XIAAPQM0

झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के वरिष्ठता सूची को किया रद्द, JPSC की परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर लिस्ट जारी करने का निर्देश
10 लाख रुपये फिरौती के लिए अपहरण
रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि छात्रा जिस संस्थान में पेंटिंग क्लास करती है। वहां मुख्य आरोपी रुद्रांश विश्वकर्मा पेंटिंग का शिक्षक है। एसएसपी ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए रुद्रांश को 10 लाख रुपये की जरूरत थी। छात्रा के पिता से पैसे ऐंठने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।रुद्रांश पेंटिंग क्लास लेता था। रुद्रांश फारेक्स ट्रेडिंग में पैसा लगाता है। लेकिन उसका पैसा डूब गया और उस पर कर्ज भी हो गया था। आरोपी को यह जानकारी थी कि छात्रा के पिता के पास काफी पैसा है। इसलिए तीन दिन पहले अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के अपहरण की साजिश रची। उसके बाद बुधवार को घटना को दिया अंजाम दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now