रांचीः राजधानी रांची के बरियातू इलाके में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।
संजीव सिंह और रागिनी सिंह से रेलवे के अधिकारियों ने मांगी माफी, न्योता भेजकर फिर वापस लिये जाने के मामले में रेल मंत्री को लिखी गई चिट्ठी
जानकारी के अनुसार, चार की संख्या में पहुंचे बदमाश दुकान में घुसे और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया। इसके बाद अपराधियों ने करीब एक किलो चांदी, 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
हेमंत सोरेन ने असम में चुनाव प्रचार किया खत्म, हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी पर लगे तीन पासपोर्ट रखने के आरोप पर दिया बड़ा बयान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगेCCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


