जामताड़ा में दंपत्ति के झगड़े का खौफनाक अंजाम ,पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

murder

डेस्क:-जामताड़ा जिले में एक पत्नी ने पति पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दी । बताया जा रहा दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई और इसी बीच पत्नी ने पति को चाकू घोंप कर निर्मम हत्या कर दी । यह मामला मिहिजाम थाना क्षेत्र के पाइपलाइनके पास रविवार रात की है । घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया ।

जानकारी के मुताबिक , मृतक कि पहचान महावीर यादव के रूप में हुई है , जो पेशे से एक ट्रक ड्राइवर था और उन्होंने काजल देवी से प्रेम विवाह किया था । दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से अनबन चल रही थी । घटना की रात भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ । इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने अपने पति की छाती पर चाकू घोंप दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मिहिजाम पुलिस मौके पर पहुंची और काजल देवी (पत्नी) को हिरासत में ले लिया । बताया जाता है कि पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया है, जिससे हत्या की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

पुलिस ने बताया कि मिहिजाम थाना क्षेत्र के पाइपलाइन में एक पत्नी ने अपने पति को चाकू से मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई । पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था । इस दौरान गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया । मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now