धनबादः नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने, लेकर भागने और लड़की को गर्भवती करने के मामले में 22 साल की सजा काट रहे जितेंद्र रवानी नामक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया है।
दामोदर घाटी निगम में अनियमितता का चौकाने वाला मामला, पहले बनाया गया पार्क फिर निकाला गया टेंडर
इस घटना को अंजाम देने से पहले कैदी ने अपने हाथ की हथेली पर आई लव यू बाबू और एक संदेश भी लिखा। घटना के बाद जेल प्रशासन ने जितेंद्र को तत्काल एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर अस्पताल में जितेंद्र के स्वजन भी पहुंचे हुए हैं।
ट्रेन में कुत्ते के हमले से मचा हड़कंप, यात्री डर कर बोगी से बाहर भागे, आधे घंटे से ज्यादा स्टेशन पर खड़ी रही सवारी गाड़ी
यह है मामला
जितेंद्र मूल रूप से गोधर रवानी बस्ती का रहने वाला है। दो साल पूर्व वह एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस मामले को लेकर लड़की के स्वजनों ने जितेंद्र के खिलाफ थाना में प्राथमिकी कराया था।जितेंद्र के स्वजनों ने बताया कि रविवार की देर रात उन्हें जेल से फोन आया कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। जब परिजन पहुंचे तो जानकारी मिली कि उसने जेल के अंदर आत्महत्या का प्रयास किया।
रांची में स्वास्थ्यकर्मी के घर चोरी की बड़ी वारदात, दिनदहाड़े 35 लाख से ज्यादा की चोरी
घटना के लिए नाबालिग को जितेंद्र ने ठहराया जिम्मेदार
आत्महत्या से पहले अपनी हथेली पर पेन से कुछ लिखा है, जिसमे इस घटना के लिए लड़की को दोषी ठहराया है।





