हजारीबाग में डीजल चोर गैंग का पुलिसकर्मी कर रहा था पीछा, मांडू में तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

हजारीबाग में डीजल चोर गैंग का पुलिसकर्मी कर रहा था पीछा, मांडू में तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

हजारीबागः चरही थाना के सिपाही रामाशंकर पांडेय को एक कंटेनर ने रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, चरही पुलिस शुक्रवार को देर रात करीब 2.30 बजे एनएच-33 के 15 माइल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों की नजर 15 माइल के पास डीजल चोरी कर रहे गिरोह के सदस्यों पर पड़ी।

दिल्ली में ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचला, शराब के नशे में था ड्राइवर
पुलिस को देखते ही डीजल चोर अपने ट्रक से रामगढ़ की ओर भागने लगे। इसकी सूचना चरही गश्ती दल ने मांडू थाना को दी। बलसागरा मोड़ के पास डीजल चोरों ने भगने के दौरान ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाकर दूसरे लेन पर जाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक डिवाइडर पर फंस गयी। इसी दौरान चरही गश्ती दल के जवान चोरों को पकड़ने के लिए दौड़े, तभी हजारीबाग की ओर से आ रहे कंटेनर ने पुलिस जवान रमाशंकर पांडेय को अपनी चपेट में ले लिया और पलट गया। इससे दबकर सिपाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने कंटेनर और ट्रक को जब्त कर लिया है। घटना में मृत जवान का एक हाथ कटकर अलग हो गया था। जिसे मांडू थाना प्रभारी ने चरही पुलिस को सौैंप दिया।

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का घेराव करने वाली छात्राओं को मिल गया जवाब… राज्यपाल ने दे दी खुशखबरी
एसपी अंचनी अंजन ने कहा कि रात्रि गश्ती के दौरान आरक्षी रामाशंकर पांडेय को बड़े वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजन को 90 दिनों के अंदर एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी जायेगी। साथ ही उसके परिजन को जीविकोपार्जन के लिए एक व्यक्ति को अनुकंपा पर नौकरी दी जायेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now