डेस्कः पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में सात युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, हरिजन बस्ती के दुर्गा पूजा पंडाल के विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों पर चक्रधरपुर थाना के पास हमला किया गया। तक़रीबन 15 की संख्या में हमलावर युवकों ने हरिजन बस्ती के सात युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और शरीर के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ वार किए।
झारखंड में डांडिया प्रोग्राम के बहाने युवती को बुलाकर किया गैंगरेप, 6 दिन बाद पीड़ित पहुंची थाने
घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हमलावर युवक मौके से भाग खड़े हुए। चाकूबाजी में घायल होने वालों में ध्रुव मुखी, गोविंदा मुखी, दिनेश मुखी, रिक्की मुखी, अतुल मुखी, अमन मुखी और अजय मुखी शामिल हैं। इन घायलों में से रिक्की मुखी नामक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन में चाकूबाजी
15 लड़कों के झुंड ने 7 युवकों के चाकू मारकर किया घायल
चक्रधरपुर थाना के पास हुआ हमला@JharkhandPolice @DC_Chaibasa #jharkhand pic.twitter.com/Mt6gz9Nm8e
— Live Dainik (@Live_Dainik) October 4, 2025
जैप ADG प्रिया दुबे ने झारखंड पुलिस मुख्यालय के आदेश को दी चुनौती, महिला मुंशी के थानों में पदस्थापन का मामला लटका
सभी घायलों का इलाज चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जानकारी लेकर हमलावर युवकों की तलाश में जुट गई है। घायलों ने हमलावरों की पहचान भी की है। इधर घटना के बाद से हरिजन बस्ती में गुस्से का माहौल है। हरिजन बस्ती के लोग बड़ी संख्या में रेलवे अस्पताल में मौजूद रहे और पुलिस से हमलावरों के खिलाफ बड़ी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।




